Tuesday, August 27, 2013

फेनसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम।

फेनसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम।

विगत दिनों जन्माष्टमी के उपलक्ष में इस्कॉन मंदिर टाटीबंध में आयोजित फेनसी ड्रेस प्रतियोगिता में कु. अनुष्का वर्मा सुपुत्री मनोज एवं दिव्या वर्मा , कुशालपुर, रायपुर  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अनुष्का वर्मा ने भगवान ब्रहमा के वेश में दर्शकों के सामने आईं और इस नन्ही सी बच्ची ने भगवान ब्रह्मा के बारे में बताया। इस उपलक्ष्य में बॉलीवुड के जानेमाने गायक एवं संगीतकार रविन्द्र जैन उपस्थित थे। श्री रविन्द्र जैन जी के हाथों कु. अनुष्का वर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त किया। कु. अनुष्का वर्मा रायपुर के देशबंधु स्कूल में पीपी-2 की छात्रा है।  कु. अनिष्का वर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपने स्कूल एवं माता -पिता को गौरान्वित किया।   रविन्द्र जैन जी ने इस नन्ही सी बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment