Monday, April 29, 2013

अब देश में महिलायों की हालत और ख़राब होती जा रही है।

 अब देश में महिलायों की  हालत और ख़राब होती जा रही है।

जब से delhi रेप कांड हुआ है उसके बाद से ही पुरे भारत वर्ष में रेप की बाड़ सी आ गयी है। सुबह उठकर अख़बार खोलो तो सबसे पहले रेप न्यूज़ का समाचार रहता है। सुबह  हम फ्रेश मूड से उठते हैं की कुछ अच्छे समाचार पड़ने के लिए मिले  किन्तु हम रेप का समाचार ज्यादा पड़ते हैं। ये हो क्या रहा है समहज से परे है।



अब स्तिथि ऐसी हो गयी है की मासूम बच्चों को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। पहले जघन्य कृत्य करते हैं फिर उनका  मर्डर कर देते हैं। देश के हर कोने में रोज़ाना ऐसी जघन्य वारदातें हो रही है। हम कानून बनाने में लगे 
हैं। कानून हम कठोर बनाये भी हैं, फिर भी इन सब जघन्य वारदातों से रोजाना  रूबरू होना पड़ रहा है। हर रोज़ कहीं न कहीं बच्चे, युवतियां , महिलाएं यौन शोषण का शिकार बन रहे हैं। 

कानून तो हम कठोर बना लिए हैं , शादी की उम्र भी 18 वर्ष हो गया है, क्या ईन सब कृत्यों में कमी आई  है  ? आज हम कहते हैं की हमारा भारत वर्ष विश्व के 10 शक्तिशाली देशों में शुमार हैं। क्या शक्तिशाली बन्ने से हम अपने देश के बच्चे, युवतियां, महिलायों को योन उत्पीड़न से बचा प् रहे हैं ?

हमे तो पहले मनुष्य के सोच में परिवर्तन लाना होगा।सब चीज़ सोच पर निर्भर करता है। आज स्तिथि ऐसी हो गयी है हम अपने घर के लोगों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं। 

देश के चारों तरफ डेवलपमेंट हो रहा है पर क्या हम मनुष्य के मानसिकता में डेवलपमेंट हो रहा है ? यह किस प्रकार का मानसिकता है की हम नन्हे बच्चियों तक को भी अपने हवस का शिकार बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं? क्या लड़की पैदा होना गुन्हा है ? कब तक चलते रहेगा इस प्रकार का जघन्य अपराध। 

इस विषय पर सरकार को सोचना पड़ेगा की ऐसा क्या किया जाये की इस तरह का जघन्य अपराध बंद हो। केवल कानून बनाने से नहीं होगा , हमे मानसिकता को समहजना  पड़ेगा। विदेशों में जैसे वेश्यालय को मान्यता दी गयी है, उसी तर्ज़ पर हमारे सरकार को भी सोचना पड़ेगा। हो सकता है वेश्यालय खुलने से यह जघन्य अपराध कम हो , क्यूँ की आदमी अपने शारीर की भूख को वहां जाकर मिटाएगा। 

हमे नारियों को भरपूर सम्मान और सुरक्षा देना पड़ेगा  तभी कहीं जाकर हम कुछ हद तक इस प्रकार के जघन्य अपराध पर अंकुश लगा पाएंगे। सरकार यह नियम भी बनाये की प्रत्येक कार्यालय चाहे सरकारी हो या प्राइवेट सभी जगह हर महीने कर्मचारियों की मानसिक काउंसलिंग हो, सभी का दिमाग स्थिर रहे और दुसरे जगह मन विचलित होने से अच्छा अपने काम  और परिवार पर रहे। स्कूल , कॉलेज में भी मनोचिकित्सक नियुक्त किया जाये जिससे टीनएज के शुरू से ही उनके मन की मनोस्थिथि समझी जाये और सही काउंसलिंग किया जाये।

समाज सेवी संसथान , एन .जी . ओ . और सरकारी संसथान को इस ओर अत्यधिक ध्यान देना होगा  जिससे हम मनुष्य के मन को विचलित होने से बचाएं और इस प्रकार के जघन्य अपराधों से अपने भारत देश को बचाएं। 



News Published in News paper on 18th April-2013


Published in News paper : Met With Dr Charan Das Mahant, Union Minister of State for Agriculture and Food Precessing Industries




Sunday, April 28, 2013

Welcome to Raipur -For IPL-2013-Season-6





Khola aakash.

Khola aakash.
bahu dur jangole, khola aakasher talaye kichu din thaka je ki majar ki adventourous jeta bhashaye bojhano mushkil.
Ghono jangoler majkhane ekta tent khatiye, khatiya pete kichu din thaka je ki sukher ki r bolbo. Mone hoy kono ek jangole jekhane ekta chotto pukur hobe, gach thakbe are thik sei gacher talaye khatiya ta pata thakbe. Gach theke samanno dure tent ta lagano thakbe r tate ekta chotto bichana are jama-kapod thakbe with on Lalten.


Ghono jangole to diner belaye r serakom garam thakbe na, tobuo jadi garam lage gacher madhur hawa te mon-pran  sheetal hoye jabe.. Tar opor samne pukur...aahhaa....ki darun.
Sokale ghum theke othar por jangaole morning walk, choto chotto matir rasta diye hanta, paribesh take nijer mone kora are sei poribeshe

nijeke bhashiye niye jawa....
Sokaler fresh oxygen sharir r mon ke taro-taaza kore deye....tar por fresh hoye nijer janna cha are kichu pet puja.....


R sandhya bela pukure chan kore, gacher talaye khatiya te helan diye sudhu aakash ke dekha are tara gona.... Kakhono abar lalten jaliye boi pora. Diner bela te gacher tala te bose jadi canvase chobi aanka jeto seta jwalonto hoye uthto.....

                                                                                                                                                            

Mone kono tension thakbe na, kono jhamela thakbe na, sudhu aami, gaach, pukur, aakash, tara are chand.




Chander aalo ta jakhon pukure porbe, tar pratichobi ta dekha je ki aanonder, bojhano sambhab na jatokhkhon na keo etar experience korche.


Eka thaka aanek anek Bhalo.... Sudhu nijeke niye thaka...chintan kara, lekha...
Ei jibone kato rakam bhabe nijer experience er athoiba nijer kalponar bhashate boi lekha..darun darun....
ekta camp fire kore, bichanaye sue aakash ke aina bhebe nijeke dekha, ei kolpona ta korle mone kemon jeno ekta shiharon hoy....


Bhaba jaye nijeke aakashe kalponar madhyame dekha ? Beautiful....Tremendous.

 



jhee-jhee pokar dak sono, jonakir aalo dekho, kokiler dak sono, pakhi gulor gaan sono, ufff ki aanonder je din hobe...darun..darun...darun....
Ei bhabe jodi jibon ta chalano jeto, kato bhalo hoto....Sangsarik howa ek prokare jemon bhalo taro temni side effect aache temni ekla thaka jemni sukher taro kintu side effect aache....
But jatoi side effect thak manush ke nijer janna somoy dewa uchit...ete nijeke bojha jaye, chena jaye, bhaba jaye.....ityadi.

Wednesday, April 24, 2013

Live Life To Its Fullest.

Live Life To Its Fullest.

Here are some of the Quotes which says how to live it.













आईपीएल का बुखार अब रायपुर में।

आईपीएल का बुखार अब रायपुर में।

28 अप्रैल और 2 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच का बुखार शहर के लोगों को चड़ने लगा है। टिकेट के लिए लोगों की लाइन जमने लगी है स्टेडियम के बाहर। पहला मैच Delhi Daredevils और  Pune Warriors के बीच मुकाबला होगा तथा दूसरा मैच Delhi Daredevils और Kolkata Knight Riders के बीच होगा। रायपुर शहर में, दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर टिकेट  वितरण केंद्र खोला  गया है जो 25 अप्रैल से वितरण शुरू करेंगे। 




छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भव्यता के साथ सजाया गया है और बेहतरीन सिक्यूरिटी का इंतज़ाम भी किया गया है। प्रशाशन ने अपनी पूरी ताकत लगा  दिया है इस आयोजन को सफल बनाने हेतु। खिलाडियों को ठहराने के लिए 5- सितार होटल बुक करवा लिया गया है तथा वहां खिलाडियों को कोई परेशानियाँ न हो इसकी जिम्मेदारी होटल प्रबंधकों को सौंपी गयी है। इन सब पर पैनी नज़र प्रशाशन और छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के आला अधिकारी रखेगे। 

आनेवाले भविष्य में हम यह उम्मीद रखते हैं की केवल आईपीएल ही नहीं वरन One Day Match का भी आयोजन होगा । इससे छत्तीसगढ़ विश्व मानचित्र पर और उभारकर आएगा।


Tuesday, April 2, 2013

कांग्रेस और भाजपा का प्रथम चरण का चुनावी प्रचार शुरू

कांग्रेस और भाजपा का प्रथम चरण का चुनावी प्रचार शुरू 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने 1 अप्रैल 2013 से अपने प्रथम चरण के चुनाव प्रचार में जी -जान से लग गए हैं। इन्होंने नारा  दिया है  - घर घर कांग्रेस -हर घर कांग्रेस का। वे इससे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर किये गए  भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुचने का बीड़ा उठाया है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आला नेताओं से लेकर जमिनिस्तर के नेताओं ने संकल्प ले लिया है की इस बार भाजपा सर्कार को छत्तीसगढ़ के सिंघासन से हटाना है और उनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचना।

साथ ही छग कांग्रेस पार्टी 12 अप्रैल  से लेकर 27 मई तक परिवर्तन यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में छग के 90 विधानसभाओं मे पार्टी जाएगी और इस यात्रा में भाजपा सरकार के खिलाफ माहोल बनाकर 9 साल के भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा में उठाये गए सभी प्रश्नों का लोगो तक पहुचना तथा यूपीए सरकार की कल्याणकारी योजनायों का प्रचार एवं राज्य सरकार के द्वारा योजनायों के बिफलता की जानकारी दी जाएगी।

दूसरी तरफ भाजपा ने गाँव चलो-घर चलो अभियान भी 31 मार्च को  सूरजपुर से प्रारंभ किया है। इस गाँव चलो-घर चलो अभियान में भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगो को जानकारी देंगे तथा इन 9 वर्षों में जो कार्य भाजपा सरकार ने किया है शायद ही कोई पार्टी छत्तीसगढ़ में कर पाया है इसकी भी तुलना लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही यूपीए के राज में महंगाई को भी अस्त्र बनायेंगे।  दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह  "विजय यात्रा " के नाम से रथ पर स्वर होकर पुरे प्रदेश के 90 विधानसभाओं का दौरा करेंगे और अपने द्वारा जन कल्याणकारी योजनाये , तथा प्रदेश एवं जनता के हित में लिए गए सभी फैसलों के बारे में बताएँगे।

कुलमिलाकर रण भूमि तैयार है। दोनों महत्त्वपूर्ण पार्टियाँ अपनी अपनी रणनीति बनाकर आगे बाद रहे हैं।बस देखना ये है की बाजुए कातिल में कितना दम है। 

बसपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया।

बसपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में 24 सीटों पर
उम्मीदवार घोषित कर दिया।

बहुजन समाज पार्टी ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए पहले से ही अपने 24 उम्मीदवारों की सूचि तैयार कर घोषित भी कर दिया। उम्मीदवार घोषित करने के मामले में बसपा ने बाजी मारी,अब देखना यह है की चुनाव में भी वे बाजी मारते हैं की नहीं। 

एक तरफ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच जहाँ दुसरे राज्यों के शेत्रियों पार्टियों को जोड़कर अलायन्स बनाने की तयारी कर रही है ठीक उसी बीच बसपा ने 24 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया जो की बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर हुआ। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेता अभी दिल्ली  में डेरा डालकर  शरद यादव , राम विलास पासवान, मुलायम सिंह यादव , अजित सिंह, केजरीवाल  इत्यदि हाई  फ्रोफईल षेत्रीय पार्टियों के सुप्रीमो से मिलकर बातचीत भी कर लिए हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ में 18 एवं 19 मई को होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार के लिए आमंत्रित किया। साथ  ही छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच बचे हुए  दुसरे  राज्यों के षेत्रीय पार्टियों के 
सुप्रीमो को  18 एवं 19 मई को  होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार के लिए आमंत्रित किया है। यदि विधानसभा चुनाव के लिए अलायन्स  नहीं होता है तो कम से कम आगामी लोकसभा चुनाव के मद्धेनाज़र षेत्रीय पार्टियों  के राष्ट्रीय गटबंधन आरपीए  बनने  की सम्भावना है।

यदि ये अलायन्स बन गया तो इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है छत्तीसगढ़ में।
सुगबुगाहट ये भी है की भाजपा में तवज्जो न मिलने के कारन कई नेता बहुत ही खफा हैं , यदि उन्हें टिकेट या जिम्मेदारी नहीं मिलती है तो हो सकता है की वे अलायन्स के तरफ जाये  या कांग्रेस के तरफ। इससे भाजपा भी मुश्किल में आ सकती है। कांग्रेस तो इस बार सर्वे के आधार पर टिकेट बाँटने की तयारी कर रही है , लेकिन जो पहले से आवेदन किये होंगे उनका फिर क्या ? यहाँ भी घमासान होने की उम्मीद है।

लेकिन छत्तीसगढ़ में विधानसभा  चुनाव में अभी थोडा वक्त है, इसलिए अभी से ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। समीकरण बनते और बिगड़ते रहते हैं।