Tuesday, April 2, 2013

कांग्रेस और भाजपा का प्रथम चरण का चुनावी प्रचार शुरू

कांग्रेस और भाजपा का प्रथम चरण का चुनावी प्रचार शुरू 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने 1 अप्रैल 2013 से अपने प्रथम चरण के चुनाव प्रचार में जी -जान से लग गए हैं। इन्होंने नारा  दिया है  - घर घर कांग्रेस -हर घर कांग्रेस का। वे इससे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर किये गए  भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुचने का बीड़ा उठाया है। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आला नेताओं से लेकर जमिनिस्तर के नेताओं ने संकल्प ले लिया है की इस बार भाजपा सर्कार को छत्तीसगढ़ के सिंघासन से हटाना है और उनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचना।

साथ ही छग कांग्रेस पार्टी 12 अप्रैल  से लेकर 27 मई तक परिवर्तन यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में छग के 90 विधानसभाओं मे पार्टी जाएगी और इस यात्रा में भाजपा सरकार के खिलाफ माहोल बनाकर 9 साल के भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा में उठाये गए सभी प्रश्नों का लोगो तक पहुचना तथा यूपीए सरकार की कल्याणकारी योजनायों का प्रचार एवं राज्य सरकार के द्वारा योजनायों के बिफलता की जानकारी दी जाएगी।

दूसरी तरफ भाजपा ने गाँव चलो-घर चलो अभियान भी 31 मार्च को  सूरजपुर से प्रारंभ किया है। इस गाँव चलो-घर चलो अभियान में भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगो को जानकारी देंगे तथा इन 9 वर्षों में जो कार्य भाजपा सरकार ने किया है शायद ही कोई पार्टी छत्तीसगढ़ में कर पाया है इसकी भी तुलना लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही यूपीए के राज में महंगाई को भी अस्त्र बनायेंगे।  दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह  "विजय यात्रा " के नाम से रथ पर स्वर होकर पुरे प्रदेश के 90 विधानसभाओं का दौरा करेंगे और अपने द्वारा जन कल्याणकारी योजनाये , तथा प्रदेश एवं जनता के हित में लिए गए सभी फैसलों के बारे में बताएँगे।

कुलमिलाकर रण भूमि तैयार है। दोनों महत्त्वपूर्ण पार्टियाँ अपनी अपनी रणनीति बनाकर आगे बाद रहे हैं।बस देखना ये है की बाजुए कातिल में कितना दम है। 

No comments:

Post a Comment